Site icon Monday Morning News Network

राजमहल अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार को केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ ने मास्क, सेनिटाइजर, पीपीई कीट आदि सौंपा

साहिबगंज। केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ और कौशल्या ज्योति ट्रस्ट के तत्वाधान में आज अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति को सैनिटाइजर, मास्क, पीपीई किट, संपूर्ण सैनिटाइजर किट, हैंड वॉस आदि सामग्री उपलब्ध कराया गया।

केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने बताया कि केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ बिहार -झारखंड के विभिन्न शहरों में नि:शुल्क ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करा रहा है और रिफिल भी कर रहा है। इस महामारी काल में मानव जीवन की रक्षा करना ही हमारा प्रथम उद्देश्य है।

एसडीजीएम नीरज कुमार ने बताया कि केंद्रीय रेलवे यात्री संघ करोना से लड़ने की सामग्री उपलब्ध करा रहा है।

Last updated: जून 3rd, 2021 by Sanjay Kumar Dheeraj