Site icon Monday Morning News Network

बर्द्धमान शहर में केंद्रीय वाहिनी ने चलाया रूट मार्च

पूर्व बर्द्धमान। विधानसभा चुनाव को देखते हुए बर्द्धमान और कालना शहर में रविवार को केंद्रीय वाहिनी के जवानों ने रूट मार्च चलाया। इस दौरान पूर्व बर्द्धमान जिला शासक व पुलिस सुधार भास्कर मुखोपाध्याय उपस्थित थे।

केंद्रीय वाहिनी के पहुँचने से बर्द्धमान शहर के कर्जन गेट से लेकर विभिन्न इलाकों में केंद्रीय वाहिनी ने रूट मार्च किया। केंद्रीय वाहिनी के पहुँचने से जहाँ शासक दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं में दहशत फैल गया। आम मतदाताओं व विरोधी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है। रविवार को केंद्रीय वाहिनी ने बर्द्धमान और कालना शहर के सुदूर इलाकों के विभिन्न बूथों का भी जायजा लिया। तथा इलाके के संवेदनशील बूथों तथा इलाके में रूट मार्च चलाया।

जिला पुलिस सुपर भास्कर मुखोपाध्याय ने बताया कि पूर्व बर्द्धमान जिला में तीन कंपनी केंद्रीय वाहिनी आने वाली है। जिसमें एक कंपनी पहुँच चुकी है। निर्वाचन कमिशन के गाइडलाइन के अनुसार पूर्व बर्द्धमान जिले में केंद्रीय वाहिनी रूट मार्च करेगी।

Last updated: फ़रवरी 21st, 2021 by Ramesh Kumar Gupta