गोड्डा सीट पर निशिकांत दूबे की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे, अबीर उड़ाये
लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचण्ड बहुमत पर कार्यकर्ताओं ने होली और दीवारी का पर्व एक साथ मनाया। शहर में पार्टीजनों ने उत्सवी वातावरण में जीत की खुशियों का इजहार किया.आतिशबाजी कर मिठाई बाँटी गई.गुरुवार सुबह जैसे-जैसे चुनावों की मतगणना के रुझान सामने आने लगे,वैसे-वैसे भाजपा में खुशी के रंग छाने लगे.पार्टीजनों ने स्थानों पर मतगणना का सीधा प्रसारण देखा.अंतिम नतीजे सामने आने से पहले ही शहर में जीत के जश्न से छा गया.इस क्रम में शहर के ग़ांधी चौक पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भाजपा नगर अध्यक्ष अवनी भूषण के नेतृत्व में ढोल-नगाड़े के साथ पटाखे फोड़कर मिठाई बाँटी,अबीर-गुलाल उड़ाये.इस मौके पर अवनी भूषण ने कहा कि ये जीत देश के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को जीत है।
करीब दो लाख मतों (1,84,227) से जीते निशिकांत दूबे
इसी सीट पर पिछले चुनाव में 60,682 मतों से जीते थे निशिकांत दूबे । समर्थकों को बधाई देते हुए उन्होने कहा कि गोड्डा में किसी भी जातीय समीकरण ने काम नहीं किया,सभी ने विकास को देखकर वोट किया।इकाई कारण सभी वर्गों का इसीवही कार्यकर्ता हर-हर मोदी,विकास किया है विकास करेंगे आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व पर जनता ने पुनः विश्वास जताया.चुनाव परिणाम जानने की उत्सुकता सभी की रही.टीवी पर भाजपा की जीत की खबर देखकर कार्यकर्ताओं की खुशी देखते ही बनती थी.इस मौके पर विधानसभा प्रभारी सचिन रवानी,अमर शर्मा,पप्पू पांडे, संजय पाठक, विनु यादव,राजू यादव,विनोद प्रसाद,संतोष शर्मा,सुनील साह, पिंटू चौधरी,सिंटू बर्णवाल आदि लोग शामिल थे।
गोड्डा सीट पर नतीजे के आंकड़े
1 | Zaffar Obaid | Bahujan Samaj Party | 17531 | 52 | 17583 | 1.47 |
2 | Nishikant Dubey | Bharatiya Janata Party | 635383 | 2227 | 637610 | 53.4 |
3 | Pradeep Yadav | Jharkhand Vikas Morcha (Prajatantrik) | 450677 | 2706 | 453383 | 37.97 |
4 | Asha Makade | Pichhara Samaj Party United | 6571 | 9 | 6580 | 0.55 |
5 | Noor Hassan | Rashtriya Samta Party (Secular) | 2302 | 5 | 2307 | 0.19 |
6 | Bajrangi Mahtha | Bahujan Mukti Party | 3017 | 6 | 3023 | 0.25 |
7 | Murari Kapri | Aam Adhikar Morcha | 2625 | 2 | 2627 | 0.22 |
8 | Anup Kumar Sinha | Independent | 2533 | 1 | 2534 | 0.21 |
9 | Jitendra Kumar Barnwal | Independent | 2978 | 4 | 2982 | 0.25 |
10 | Madhusudan Ray | Independent | 6287 | 14 | 6301 | 0.53 |
11 | Mahesh Kumar Suman | Independent | 10352 | 2 | 10354 | 0.87 |
12 | K. Rangaiah | Independent | 16453 | 3 | 16456 | 1.38 |
13 | Birendra Kumar | Independent | 13610 | 3 | 13613 | 1.14 |
14 | NOTA | None of the Above | 18650 | 33 | 18683 | 1.56 |