Site icon Monday Morning News Network

श्रद्धा के साथ मनाया गया लोक आस्था का महापर्व चैती छठ 

लोयाबाद। लोयाबाद में जगह-जगह लोक आस्था का महापर्व चैती छठ श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्ध्य अर्पित किया गया। छठ व्रती श्रद्धालुओं ने घाटों पर पहुँच कर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया। लोक आस्था का यह महापर्व छठ वर्ष में दो बार मनाया जाता है।

चैत्र शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाए जाने वाले छठ पर्व को चैती छठ कार्तिक शुक्ल पक्ष षष्ठी पर मनाये जाने वाले पर्व को कार्तिकी छठ कहा जाता है। चैती छठ को बहुत ही कठिन माना गया है। क्योंकि इस समय वर्तियो को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ता हैं। फिर भी वर्तियो के चेहरे पर कोई शिकन नहीं पाया जाता है। लोग पूरे विधि विधान से पर्व को मनाते है।

वर्तियो ने बताया कि पारिवारिक सुख-समृद्धि, मनोवांछित फल प्राप्ति के लिए यह पर्व मनाया जाता है। शुक्रवार की सुबह उदीयमान भगवान को अर्ध्य देने के साथ लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।

Last updated: अप्रैल 7th, 2022 by Pappu Ahmad