Site icon Monday Morning News Network

हर्षोल्लास के साथ सकीर्तन तथा अन्य कार्यक्रम आयोजीत कर मनाई गई गुरु गोविंद सिंह की जयंती

धनबाद। सिखों के गुरु गोविंद सिंह की जयंती के अवसर पर बैंक मोड़ के गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सिख समुदाय पूरे हर्षोल्लास के साथ सकीर्तन तथा अन्य आयोजन कर रहे हैं। मालूम हो कि पौष मांस के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गोबिंद सिंह जी का जन्म पटना साहिब में हुआ था। धर्म की रक्षा के लिए अपने पूरे परिवार का बलिदान कर देने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। सिख समुदाय के लोग इसे गुरु गोबिंद​ सिंह के प्रकाश पर्व के रूप में मनाते हैं।

मौके पर सिख समुदाय के लोग एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनायें देते दिखे। जिले में गुरुद्वारों को आकर्षक रौशनी वाले बिजली के टिमटिमाते व जगमगाते बल्बों से सजाया गया है। अरदास, भजन, कीर्तन के साथ लोग माथा टेका जा रहा हैं। गुरु गोबिंद सिंह जी के लिए यह शब्द इस्तेमाल किए जाते हैं, सवा लाख से एक लड़ांऊ? उनके अनुसार शक्ति और वीरता के संदर्भ में उनका एक सिख सवा लाख लोगों के बराबर है। कोरोना काल के कारण इस साल लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश के एहतियातों को ध्यान में रखकर आयोजन किया जा रहा है।


विकास कुमार, धनबाद

Last updated: जनवरी 20th, 2021 by News Desk Dhanbad