चौपारण प्रखण्ड के पवई कट के पास अवैध पशु लदी पुलिस ने किया जप्त कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर रात्रि 3:40 वाहन जांच के क्रम में पिकउप वैन BR02GB4380 को रुकने का इशारा किया गया परन्तु पुलिस की गाड़ी देख कर पिकउप वाहन तेजी से भगाने लगा गाड़ी को पवई के पास खड़ी कर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे शस्त्र बलों ने पशु तस्कर को धर दबोचा। पिकउप वैन में कुल नौ गाय पकड़ा गया। चौपारण थाना प्रभारी शम्भू नंद ईश्वर ने बताया कि पिकउप वाहन के ऊपर में शब्जी एवं हरी मिर्च लोड था और नीचे मवेशी था। जिसे विधिवत जप्त कर चौपारण थाना कांड संख्या 386/ 22 की धारा 414/34 भादवी झारखंड गोवंशीय पशु हत्या प्रतिशोध अधिनियम 2005 एव पशु क्रूरता अधिनियम 1960अंकित कर दोनो अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।
Last updated: दिसम्बर 6th, 2022 by

