धार्मिक प्रवचन से मन को शान्ति व मनुष्य का विवेक जागृत होता है – मनोज यादव
चौपारण प्रखंड के ताजपुर पंचायत के नावापार टोला में आयोजित श्री श्री 108 श्री हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अंतिम प्रवचन संध्या मंच का पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने दीप प्रज्वलित व फीता काटकर शुभारंभ किया। इससे पूर्व यज्ञ समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अतिथियो को भगवा वस्त्र देकर समान्नित किया। उदघाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि प्रवचन में बताए बातो को अपने दिनचर्या में शामिल करें। आपका प्रगति होगा व जीवन मे खुशहाली आएगा। धार्मिक प्रवचन से मन को शान्ति व मनुष्य का विवेक जागृत होता है। भक्ति में ही शक्ति है और जो शक्ति भगवान में है वह शक्ति आपके अंदर भी आ सकती है। हमारे जीवन में सत्संग और प्रवचन का लाभ तत्काल नहीं मिलता है। इसके लिए मनुष्य को पूरे भाव से ईश्वर के प्रति समर्पित होना पड़ता है। इस दौरान यज्ञ समिति अध्यक्ष बद्री भुइयाँ, सचिव शम्भू राणा व सुनील केशरी, कोषाध्यक्ष चंदन पासवान, सतीश केशरी व गुलाब शर्मा, विक्की कुमार, प्रकाश चनद्रवंशी, मनोज रजक, जितेंद्र राणा, आदि सदस्यों को पूर्व विधायक ने अंगवस्त्र देकर समान्नित किया। मंच का संचालन होम गार्ड जवान अजय पासवान ने किया। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि उदय राणा, पूर्व प्रतिनिधि बिराज रविदास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चनद्रवंशी, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, पूर्व मुखिया शौकत खान, अनिल पांडेय, बिनोद सिंह, समाजसेवी दिगम्बर भुइयाँ, बिरेन्द्र भुइयाँ, सन्तोष भुइयाँ, राजकुमार रविदास, सतेंद्र सिंह, सियाराम सिंह, रामचन्द्र सिंह, रिशु बर्णवाल, अशोक केशरी, दिलीप केशरी, विजय साव, कुमार राहुल, राहुल पासवान, लालबाबू, छोटू कुमार, अशोक पासवान, संजन भुईयां, उदय भुईयां, रामेश्वर प्रसाद, जवाहर रजक, प्रकाश राव, गोपाल केसरी भरत पासवान कई लोग उपस्थति रहे।
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View