Site icon Monday Morning News Network

केंदुआमोड से चतरामोड तक निकाला गया कैंडल मार्च, दोषियों को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

बीरेन्द्र सिंह की हत्या से आक्रोशित लोगों का गुस्सा ठंडा नही पड़ रहा है और लोग लगातार पुलिस प्रशासन से दोषियों को गिरफ्तार कर त्वरित न्यायालय में जांच की मांग कर रहे हैं। इसी क्रम में 24 मई को सैकड़ों की संख्या में जुट लोगों ने केंदुआमोड से चतरामोड होते ब्लॉकमोड तक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला। जिसमें कई राजनैतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बताते चलें कि 19 मई की रात्रि को विजय जुलूस पर घात लगाकर किये गए हमले में पडरिया निवासी बीरेन्द्र सिंह की मौत हो गयी थी और कई घायल हुवे थे।

किसने क्या कहा

प्रशासन 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी मात्र एक अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है। मै सरकार से मांग करता हूँ कि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उन्हें सजा मुकर्रर की जाय:- बिनोद विश्वकर्मा, केंद्रीय सदस्य झामुमो

अगर प्रशासन किसी के दबाव में कार्य कर रही है तो यह निराशाजनक है और उन्हें निष्पक्ष होकर जांच करनी चाहिये। एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद 24 घण्टा बीत गया और कोई अन्य की गिरफ्तारी से लोगों में आक्रोश है:- सुनील साहू, जिला महामंत्री भाजपा

मैं दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा की मांग करता हूँ, अगर प्रशासन देर करती है तो चरणबध्द तरीके से आंदोलन किया जाएगा। अभिमन्यु प्रसाद भगत, मुखिया प्रतिनिधि ताजपुर

मौके पर भाजपा नेता सुनील साहू, झामुमो नेता बिनोद विश्वकर्मा, समाजसेवी उगन्ति देवी, मुखिया मंटू सिंह, ब्रम्हर्षि समाज के अध्यक्ष सुधीर सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, सीताराम साहू, हीरा सिंह, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बिरजू राणा, भाजपा नेता विकास रजक, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष रंजन सिंह, प्रदीप चंद्रवंशी, आदित्य चौरसिया, प्रदीप सिंह, उदय सिंह, दया सिंह, बिनोद सिंह, मनोज सिंह, जुगल तुरी, अमल किशोर सिंह, रंजीत सिंह, राज कुमार सिंह, लवकेश सिंह, ललन सिंह।

Last updated: मई 24th, 2022 by Aksar Ansari