Site icon Monday Morning News Network

कैंसर पीड़ित ने आम लोग से मदद की गुहार लगाई

लोयाबाद कनकनी के टेम्पू चालक संतोष चौहान की पत्नी कैंसर से बीमारी पीड़ित है। लॉकडाउन में संतोष की आर्थिक हालत और बिगड़ गई है। पत्नी को आंत के कैंसर बताया जा रहा है। माली हालातों का हवाला देते हुए आम लोग से मदद की गुहार लगाई है। संतोष ने अपने दर्द को सोसाल मीडिया पर बयान किया है। संतोष चाहता है कि कोई उसकी मदद करे ताकि वह पत्नी का इलाज करा सके।

कनकनी हनुमानजी प्रतिमा समिति के संयोजक विनय चौहान ने कहा संतोष का दर्द देखा नहीं जा रहा है। लॉकडाउन में उसकी परेशानी और बढ़ गई। समिति की ओर से भी मदद किया जा रहा है कुछ अन्य लोग भी थोड़ा मदद कर दें तो संतोष की मुश्किलें आसान हो जाएगी।

संतोष ने एकाउंट नंबर भी सोशल मीडिया पर जारी किया है। IFSC CODE= BkID0004721, Account no = 472110110004882 Pummy Kumari
Branch karkend

Last updated: जुलाई 3rd, 2020 by Pappu Ahmad