Site icon Monday Morning News Network

दबंगों ने बंदूक की नोक पर महिला के साथ छेड़छाड़ वा पूरे परिवार पर किया जानलेवा हमला

हाल ही में भाजपा में शामिल हुए दैहर पंचायत के पथलगड्डा निवासी केदार यादव सहित उनके परिजनों पर जानलेवा हमला कर सभी को अधमरा किया गया। केदार यादव सहित सभी को बेहतर ईलाज के लिए हजारीबाग सदर रेफर कर दिया गया। उक्त संदर्भ में केदार यादव की पत्नी मंजू देवी ने चौपारण थाना में लिखित आवेदन देकर चौपारण थाना कांड संख्या 263/18 के फरार माओवादी बिनोद यादव पर सामूहिक बलात्कार व जान से मारने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैं बीते रात्रि अपने घर मे सोई थी। मध्य रात्रि बिनोद यादव अपने दर्जनों साथियो के साथ मेरे घर मे घुसकर मुझे घसीट कर दूसरे कमरे में ले गया। इसी बीच राजेश यादव पिता त्रिवेणी यादव ने बंदूक के नोक पर अपने साथियों से मेरे साथ शारीरिक सम्बंध बनाने को कहने लगा। हो हल्ला के बाद जब मेरे पति केदार यादव व अन्य परिजन उठे और बिनोद यादव व उसके साथियों का विरोध करने लगी तो बिनोद यादव व अन्य साथी हम पर जानलेवा हमला कर दिया। बंदूक का भय दिखाकर बिनोद यादव रङ से सबका माथा फाड़कर अधमरा कर दिया। बताया हम सब किसी तरह भागकर अपनी जान बचाये और चौपारण थाना पहुँचे। महिला ने बताया की बिनोद यादव व उसके साथियों ने मेरे गले मे रखे सोने का चैन भी छीनकर साथ ले गया। महिला ने बिनोद यादव के अलावे पथलगड्डा के ही संजय यादव पिता चिन्तामन यादव, वीरु यादव पिता कामेश्वर यादव, कैलाश यादव पिता स्व० कामेश्वर यादव, त्रिवेणी यादव पिता स्व० कामेश्वर यादव आदि पर लगाया आरोप। महिला ने पुलिस प्रसाशन से मदद का गुहार लगाते हुए कहा कि सभी बदंग प्रव्रिति के है और मुझे डर है कि कही हम सब पर फिर जानलेवा हमला न हो जाये।

Last updated: नवम्बर 12th, 2022 by Aksar Ansari