Site icon Monday Morning News Network

बुदबुद : राष्ट्रपति को आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ भाजपा ने निकाला जुलूस

बुदबुद । राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के बारे में राज्य के जेल मंत्री अखिल गिरी की विवादित बयान देने के खिलाफ बुदबुद में भाजपा के समर्थकों ने बुधवार को जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस भाजपा कार्यालय से आरंभ होकर बस स्टैंड तक पहुँचकर पथ सभा का आयोजन किया गया।

पथ सभा को संबोधित करते हुए गलसी मंडल अध्यक्ष रतन प्रसाद साव ने वक्तव्य रखते हुए कहा कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू लेकर राज्य के जेल मंत्री अखिल गिरी ने दिए गए आपत्तिजनक बयान के खिलाफ गिरफ्तारी और बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत के संवैधानिक प्रधान का अपमान किया है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर बुदबुद अंचल अध्यक्ष दिनेश साव, सहदेव राय, विनोद भगत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Last updated: नवम्बर 16th, 2022 by Ramesh Kumar Gupta