Site icon Monday Morning News Network

अंसगठित मजदूर के दोंनो गुटों ने किया प्रेस वार्ता,मजदूरी की लिए हो रहा खींचातान

लोयाबाद इधर कोयला लोड शुरू होने के बाद दोनों अंसगठित मजदूर के गुट का प्रेसवार्ता होने लगी। शंकर गुट मजदूरों ने कहा कि अंसनगठित मजदूरों को चार सौ रुपये प्रति टन मजदूरी मिलनी चाहिए।गुड्डू रवानी व शंकर केशरी ने कहा कि इसके पूर्व आनंद कार्गो प्राइवेट लिमिटेड के ट्रांसपोटरो द्वारा हमलोगों को चार सौ मजदूरी देने की बात कही गई थी। साथ ही पुलिसिया लाठीचार्ज की निंदा भी की गई।कहा लाठी के बल पर पुलिस को मजदूरों का हक छीनने नहीं देंगे। इतना ही नहीं प्रेसवार्ता के दौरान फिर पुलिस वहाँ पहुँच गई और प्रेस वार्ता कर रहे मजदूरों को वहाँ से हटने को कहा।पुलिस का कहना था कि बासदेवपुर में अभी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है ऐसे में एक जगह पर लोग एकजुट न हो। पुलिस की सख्ती के बाद मजदूर वहाँ से हट गए। प्रेस वार्ता में शंकर केशरी, गुड्डू रवानी, मो० जमीर, आजसु के नगर अध्यक्ष जीतू पासवान, विनोद पासवान, मदन मल्लाह आदि उपस्थित थे।

बासदेवपुर में मजदूरी नहीं रंगदारी वसूलना चाहते है आजसु जिलाअध्यक्ष मंटू महतो

मंटू महतो के इशारे पर कुछ लोग मजदूरों को गुमराह कर रहे है।उक्त बातें गुरुवार को बासदेवपुर में असंगठित मजदूर संघ(दिनेश गुट) की एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए असंगठित मजदूर संघ के सरदारो ने कही। प्रेस वार्ता में बासदेवपुर असंगठित मजदूर संघ के 16 सरदार व मजदूर उपस्थित थे।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए असंगठित मजदूर संघ की अध्यक्ष मून देवी, सचिव रमेश हाड़ी व सरदार गणेश भारती ने कहा । बाँसजोड़ा, तेतुलमारी व अन्य जगहों पर असंगठित मजदूरों को पिकिंग ब्रेकिंग की जो मजदूरी मिलती है मजदूरी बासदेवपुर में भी मजदूरों को सीधे तौर पर मिलना शुरू हो गया है। यह बात आजसु जिलाअध्यक्ष को पच नहीं रही है। वे अपना रंगदारी वसूलने के लिए मजदूरों को भड़का रहे है। आजसु समर्थकों द्वारा कुछ मजदूरों को गुमराह कर प्रेस वार्ता किया जा रहा है, जिसमें मजदूरों के नाम पर आजसु नगर अध्यक्ष जीतू पासवान सहित अन्य आजसु कार्यकर्ता शामिल थे। ये लोग काम हाथ से छीन जाने से नाराज है और कभी भी हम मजदूरों पर हमला करवा सकते है।


उन्होंने पुलिस प्रशासन से लिंकेज कोयले के लोडिंग कार्य में सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के सहयोग से वासुदेवपुर में लिंकेज कोयले की लोडिंग शुरू हो गई है। जिसके बाद असंगठित मजदूरों को पिकिंग ब्रेकिंग का पैसा मिल गया है। 22 दंगल के मजदूरों को उनकी मजदूरी मिलेगी। उन्होंने इसके लिए पुलिस प्रशासन व पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो को धन्यवाद दिया। असंगठित मजदूर का प्रेस वार्ता में अध्यक्ष मून देवी, सचिव रमेश हांड़ी, गणेश भारती, केदार पासवान, रवीन्द्र सिंह, बजरंग दास, रामसेवक केवट, अनीश कुमार, कोपली देवी, अजय रवानी, किरण देवी, सुजीत बाउरी सहित अन्य मजदूर उपस्थित थे।

आरोप से इनकार करते हुए आजसु जिलाअध्यक्ष मंटू महतो कहा कि हम क्यों मजदूरों को लड़वाऐगे। मजदूरों की लिफ्टर से बात हुई थी जिसमें 400 रुपये प्रति टन मजदूरी देने पर सहमति बनी थी जो मिलना चाहिए।उन्होंने ने 400 प्रति टन मजदूरों को देने की वकालत की है।

Last updated: जनवरी 28th, 2021 by Pappu Ahmad