बोकारो सबसे कम उम्र में बनी मुखिया सपना कुमारी हुई लापता,पति ने लगाई पुलिस से खोजने की गुहार पुलिस की टीम अनुसन्धान में जुटी
बोकारो —- गोमिया प्रखंड की पलिहारी – गुरुडीह पंचायत की सबसे कम उम्र में बनी मुखिया सपना कुमारी उम्र – 26 वर्ष पिछले दो दिनों से लापता हैं।वहीँ उनके गायब होने से पूरा परिवार चिंतित है और पुरे इलाकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सपना कुमारी घर लौटीं और दोपहर में वो फिर घर से निकलीं, तत्पश्चात उनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है जबकि परिजनों के द्वारा तलाश की गई किन्तु कोई सुराग नहीं मिला।
वहीँ सपना कुमारी के पति आशीष कुमार ने गोमिया थाने में गुमशुदगी की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। और उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द खोजबीन की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है।ऐसे में एक बात तो स्पष्ट हो जाती हैँ कि एक मुखिया दीनदहाड़े गायब हो गई हैँ और किसी के पास कोई जानकारी नहीं हैँ ये बात समझ से परे हैं अब पुलिस टीम मामले को कई एंगल से जाँच कर रही हैँ और उम्मीद लगाई जा रही हैँ कि इस लापता महिला मुखिया को पुलिस टीम जल्द ही ढूंढ निकालेगी