कोननगर 15 सितंबर। कोननगर चौकी की पुलिस ने उत्तरपाड़ा पुलिस स्टेशन के अन्तर्गत कोननगर में बड़े देह व्यापार का खुलासा हुआ है। उत्तरपाड़ा पुलिस ने सोमवार रात को मधुचक्र से घर के मालिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया।
कोननगर में शकुंतला कालीबाड़ी के रास्ते में, मदर डेयरी दूध काउंटर क्षेत्र में एक आवास पर अनजान लड़के लड़कियों द्वारा एक पार्टी का आयोजन किया गया था। क्षेत्र के निवासियों ने कहा कि लंबे समय से उस निवास के अनजान लड़के और लड़कियाँ घूम रहे थे। लेकिन इस बार इन अनजान लोगों को स्थानीय लोगों ने रोककर कोननगर पुलिस चौकी को सूचित किया तब उत्तरपाड़ा की पुलिस बड़ी संख्या में महिला पुलिस सहित फ्लैट पर गई और एक बड़े देह व्यापार का खुलासा हुआ।
स्थानीय लोगों का कहना था कि पैन कार्ड बनाने के नाम पर अनजान लोगों का यहाँ आना-जाना था। शक उस समय होने लगा जब लड़कियों का आना-जाना तेज हो गया। इलाके में इस कर्म कांड से लोगों में गुस्से का माहौल है।