Site icon Monday Morning News Network

मैथन डैम थर्ड डाईक पिकनिक स्पॉट में खुला नौका विहार केंद्र, विधायक ने किया उद्घाटन

कल्याणेश्वरी। पश्चिम बंगाल-झारखण्ड सीमा पर स्थित प्राकृतिक की गोद में बसें मैथन डैम की मनोरम दृश्य और जलाशय पर्यटकों की स्वागत के लिए सज धज कर तैयार है। बंगाल सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक मैथन डैम में प्रतिवर्ष वर्ष क्रिसमस एवं पर भारी संख्या में पर्यटक यहाँ आते है। नौका विहार यहाँ की सुंदरता को चार चाँद लगाती है। प्रति वर्ष यहाँ पर पर्यटकों के लिए क्षेत्र को बड़े पैमाने पर सजाया जाता है एवं पर्यटकों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध किया जाता है। इस क्षेत्र की आय का एकमात्र विकल्प पर्यटन है। इस वर्ष थर्ड डाईक पिकनिक स्पॉट(बोट घाट कमिटी)के नाविकों ने पर्यटकों के लिए एक 8 लोगों की क्षमता वाली हाई स्पीड बोट एवं एक पैसेंजर डीजल बोट समेत 86 देशी बोट पर्यटकों के लिए प्रबंध किया गया है। गुरुवार को पश्चिम बर्द्धमान तृणमूल जिला अध्यक्ष सह बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय ने बोट घाट का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से जिला परिषद विभागाध्यक्ष मोहम्मद अरमान, सलानपुर पंचायत समिति सभापति फाल्गुनी कर्मकार घासी, उपाध्यक्ष विद्युत मिश्रा, देन्दुआ ग्राम पंचायत प्रधान सिमुला मरांडी, उप-प्रधान रंजन दत्ता, तृणमूल नेता मनोज तिवारी, मोबिन खान एवं अन्य मौजूद रहे। इस संदर्भ में विधायक विधान उपाध्याय ने कहा कि मैथन डैम एवं आस-पास के क्षेत्र पर्यटकों के लिये सज धज कर तैयार है, यहाँ की सौंदर्य को थर्ड डाईक नाव घाट चार चाँद लगाएगी। नाविक साबिर अंसारी ने कहा कि यहाँ पर पर्यटन ही हमलोगों का आय का मुख्य साधन है।

इस वर्ष स्वयं निर्भर समूह(एसएचजी) ग्रुप नदी, पृथ्वी, आकाश, तारा, भूमि एवं चंद्रमा समेत कुल छह समूह ने सामुहिक रूप से ग्रामीण बैंक से लगभग 9 लाख रुपये का ऋण लेकर एक डीजल नाव और एक स्पीड बोट लिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि राज्य सरकार की सहयोग मिले तो पिकनीक स्पॉट को और भी आधुनिक और विकसित किया जा सकता है, जिससे यहाँ सालों भर सैलानियों के आगमन सम्भव हो सकता हैं। तथा आज पर्यटन से आज यहाँ सैकड़ों परिवार का जीविकोपार्जन भी हो रहा है।

मौके पर बिमल गोराई, कंचन लाहा, बसीर अंसारी, जमशेद अंसारी, इस्माइल अंसारी, सलीम अंसारी,वसीम अंसारी समेत नाविक मौजूद रहे।

Last updated: दिसम्बर 16th, 2021 by Guljar Khan