Site icon Monday Morning News Network

सैलानियों को लेकर गया नाविक डूबा, खोज जारी

मैथन डैम मजूमदार निवास स्थित बोट प्लेस से नौका चलाने वाले नाविक की जलाशय में डूब गया। जिसके बाद उसकी तलाश में नाविक जुट गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को मैथन डैम मजूमदार निवास स्थित बोट घाट से चार सैलानियों को भ्रमण के लिए लेकर गए नाविक बादल हासदा की जलाशय में डूबने से मौत हो गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही कल्याणेश्वरी फांड़ी प्रभारी पलाश मंडल दल बल के साथ मौके पर पहुँचकर नाविकों की सहयोग से जलाशय में सर्च अभियान चलाया। हालांकि समाचार लिखें जाने तक शव बरामद नहीं हो पाई थी। घटना के संदर्भ में नौका चालक मुनीर अंसारी ने बताया कि मृतक तकरीबन 2:30 बजे चार सैलानियों को लेकर डैम स्थित सबुज दीप (नीम पहाड़) गया था।

जहाँ पर्यटकों को दीप का नज़ारा दिखाने में व्यस्त हो गया, इसी क्रम में दीप के किनारें खड़ी खाली नाव तेज़ हवा से दूर तक निकल गयी। अपने नाव को पानी में बहता देख बादल हासदा ने जलाशय में छलांग लगा दी, हालांकि यह छलांग बादल के लिए अंतिम साबित हुई।

हालांकि दूर जा रही एक स्पीड बोट ने बादल को डूबते हुए भी देखा और बचाने का असफल प्रयास किया। जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी बाकी बोट चालकों को दी। सूचना पाकर पहुँचे नाविकों ने अन्य नाव के सहारे दीप में फंसे सभी सैलानियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। साथ ही खबर लिखे जाने तक शव की खोज जारी थी।

Last updated: अक्टूबर 24th, 2018 by Guljar Khan