Site icon Monday Morning News Network

मुखिया विजय जुलूस के दौरान दो पक्षों में खूनी मारपीट, पांच घायल एक कि मौत

चौपारण प्रखण्ड के ग्राम पंचायत पडरिया में मुखिया विजय उत्सव जुलूस के दौरान दो पक्षों में भीषण लडाई झगड़े में पांच लोग घायल घायल हो गए। एक की मौत की पुष्टि भी हो चुकी है। पडरिया पंचायत से मुखिया पप्पू रजक के जीत पर बीते रात्रि विजय उत्सव जुलूस निकाला गया था, दो पक्षों की लड़ाई झगडे में एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष‌ ने लगाया गंभीर आरोप। मुखिया समर्थक बीरेंद्र सिंह गम्भीररूप से घायल हो गया, गंभीरवस्था में उसे रिम्स रांची में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई, दूसरे पक्ष से कांग्रेस नेता बाल किशुन यादव के घर पर पत्थरबाजी कर घर के सामने रखी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने आरोपियों को पकडने के लिए चौपारण थाना पहुंच कर आरोपियों को पकड़ने की मांग किया जा रहा था। पडरिया में स्थिति तनावपूर्ण बना हुआ हैं। अपराधियों को धर पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं। दोनों पक्षों ने चौपारण थाने में आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहें हैं। दोनों पक्षों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहें हैं, पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की जा रही हैं। पुलिसकर्मियों ने निष्पक्ष जांच करते हुए अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही हैं। बीरेंद्र सिंह की मृत्यु से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई हैं। मृतक के परिजनों ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग संख्या दो को जाम कर दिया गया, जिससे इस भीषण गर्मी में यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़। परिजनों ने सड़क जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही हैं।

Last updated: मई 20th, 2022 by Aksar Ansari