Site icon Monday Morning News Network

स्व० माणिक उपाध्याय के पुण्यतिथि पर विधायक ने मरीजों में बांटे फल, कम्बल वितरण के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

मरीजों को फल वितरित करते हुये विधायक विधान उपाध्याय

बाराबनी विधानसभा के पूर्व विधायक सह कॉंग्रेस के लड़ाकू नेता स्व० माणिक उपाध्याय के सातवें वार्षिकी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर रविवार को सालानपुर ब्लॉक अंतर्गत रूपनारायणपुर क्षेत्र रांची मोड़ स्थितफ्रेंड्स क्लब द्वारा एक दिवसीयरक्तदान शिविर समेत कम्बल वितरण का आयोजन किया गया।इसके अलावे छोटे छोटे बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाराबनी विधायकविधान उपाध्याय ने अपने स्व०पिता माणिक उपाध्याय एवं छोटे भाई पप्पू उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण के साथ किया।

कंबल वितरित करते हुये विधायक विधान उपाध्याय

इस दौरानकरीब 60गरीब लोगों को कम्बल प्रदान किया गया, जबकि20यूनिट रक्त संग्रह भी किया गया। चित्रकला में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

आयोजन में उपस्थित जिला परिषद विभागाध्यक्ष मो० अरमान ने कहा प्रति वर्ष फ्रेंड्स क्लब द्वारा स्वर्गीय माणिक उपाध्याय के पुण्यतिथि पर जनसेवा और सामाजिक कार्य के लिए वृहद रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहास्व० माणिक उपाध्याय के पदचिन्हों पर चल कर ही आज उनके जयेष्ट पुत्र वर्तमान विधायक विधान उपाध्याय जनता की सेवा कर रहे है।

कस्तूरबा गाँधी अस्पताल में मरीजों में बांटे फल

चित्तरंजन ब्लॉक तृणमूल कॉंग्रेस के तत्वावधान में रविवार को चिरेका कस्तूरबा गाँधी अस्पताल में बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का हाल जाना एवं सभी को फल की पैकेट देकर उन्हें जल्द ही स्वस्थ्य होने की कामना की।

मौके पर उपस्थित चित्तरंजन ब्लॉक तृणमूल युवा अध्यक्ष श्यामल गोप ने कहा कि बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय ने अपने पिता के पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के तहत तृणमूल कार्यकर्ता अपने स्तर से लोगों की सेवा करेंगे। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय माणिक उपाध्याय एकता अखण्डता और विकास के लिए हमेशा जाने जाते थे।

जिनके सपनों को पूरा करते एवं देखते हुए उनके पुत्र तथा बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय लोगों की सेवा के लिए बिना थके काम कर रहे हैं। उनकी सेवा से प्रेरित होकर ही इस दिवस पर प्रतिवर्ष सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद विभागाध्यक्ष मो० अरमान, तृणमूल छात्र नेता मिठुन मंडल, राहुल कुमार ,अमित मित्रा समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Last updated: दिसम्बर 22nd, 2019 by Guljar Khan