Site icon Monday Morning News Network

रामा कुंडा गाँव में 100 असहाओं के बीच कम्बल वितरण किया गया

गोमो। धनबाद जिला के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत रामा कुंडा गाँव में मानव सेवा संघ संस्था की ओर से इस कड़ाके कि ठंड से निजात दिलाने के लिए गरीब असहायों के बीच 100 कंबलों का वितरण किया गया। मौके पर मानव सेवा संघ झरिया के समाज सेवी श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि हमारी संस्था लगातार 15 वर्षों से ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से गाँव एवं सुदूर इलाकों में जाकर एक वर्ष में करीब पन्द्रह सौ कम्बल वितरण के साथ गरीब असहायों को भोजन दांत मंजन बच्चों को ट्रॉफी ओर स्कूल ड्रेस भी वितरण करती है। हम लोगों का मानना है कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। इससे बढ़कर कोई सेवा नहीं है।

इस बारे में रामा कुंडा गाँव के मुखिया परशुराम महतो ने कहा कि सरकार के तरफ से मुझे 220 कम्बल वितरण करने को दिया गया था। जिसे मैंने कुछ दिन पूर्व ही सभी कंबलों का वितरण पंचायत के गरीब असहायों के बीच कर दिया था। बहुत सारे लोग अभी भी बाकी थे। जो प्रति दिन मुझसे कंबल मांग रहे थे जो काफी गरीब लोग हैं। मुझे दुःख हो रहा था कि मैं कहाँ से इतने सारे लोगों को कम्बल का इंतजाम करूं। तब मैंने वासुदेव जी से इस परेशानी के बारे में बताया तो उन्होंने इसकी जानकारी मानव सेवा संघ झरिया को दिए तो उनके प्रयास से आज 100 कंबलों का वितरण किया जा रहा है। आज दो पंचायत के ग्रामीण कम्बल लेने यहाँ आए हुए हैं। कंबल वितरण में , मुखिया परशुराम महतो , काली चरण महतो , नन्द लाल महतो आदि लोग संस्था के सहयोग में लगे हुए थे।

Last updated: नवम्बर 21st, 2021 by Nazruddin Ansari