लोयाबाद: धनबाद नगर निगम वार्ड नंबर 8 के पार्षद महावीर पासी के द्वारा जरूरत मन्द लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया। दर्जनों महिला और पुरुष ने कंबल वितरण का लाभ उठाया। सभी लोगों ने पासी का आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में पार्षद महावीर पासी ने कहा ऐसे कार्यों से जिसमें गरीब असहाय का भला होता है, उससे मन को बड़ी शांति मिलती है। जब किसी को भी मेरी जरूरत पड़ी तो एक आवाज दीजिए में खुद उपस्थित हो जाऊँगा।
इस सामाजिक कार्यक्रम में जमाल इस्लाम अंसारी, विनोद कुमार महतो, अजय चौहान, पुनम देवी ,गीता देवी आदि उपस्थित थे।
Last updated: जनवरी 22nd, 2019 by