Site icon Monday Morning News Network

भाजयुमो मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

भाजयुमो चौपारण पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल की संयुक्त कार्यसमिति की बैठक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संचालन मोर्चा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष रंजन सिंह ने किया। बैठक में श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंड़ित दीन दयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्या अर्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर विधिवत प्रारंभ किया गया।

बैठक में प्रभारी सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने युवा मोर्चा के दायित्व पर विस्तृत से चर्चा की मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि आप आगे बढ़े हम लोग आपके साथ हैं इस बैठक में सुनील कुमार सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार यादव ने भी लोगों को संबोधित किया, कार्यक्रम में विनय यादव, विनोद राणा, मुनेश यादव, रामाधीन शाही, राजकुमार सिंह, संदीप कुमार, सुभाष राणा, दीपक कुमार, पिंटू सोनी, उपेंद्र प्रजापति, गोलू कुमार, अमृत कुमार, नागेश्वर शर्मा, उमेश कुमार गुप्ता, उपेंद्र प्रजापति सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Last updated: जनवरी 17th, 2022 by Aksar Ansari