Site icon Monday Morning News Network

जेएमएम के कार्यकर्ताओं द्वारा हेमन्त सोरेन के काफिले पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर भाजपा का पुतला जलाया गया

जेएमएम के कार्यकर्ताओं द्वारा 6 जनवरी 202 झारखंड के मुख्यमंत्र हेमन्त सोरेन के काफिले पर सोची समझी शाजिश के तहत रांची के किशोरगंज चौक पर भाजपा समर्थित असामाजिक तत्वों द्वारा किये गए हमले का आरोप लगा विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा शासित राज्यों में बढ़ रहे महिलाओं के प्रति अत्याचार तथा व्यभिचार के आरोप लगा उन के खिलाफ झरिया विधानसभा जोरापोखर थाना अंतर्गत डिगवाडीह बाजार में भाजपा का पुतला जलाया गया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले झामुमो नेता मदन राम के नेतृत्व में किया गया । झामुमो नेता मदन राम ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि विरोध और असहमति लोकतंत्र के अंग है। परंतु हिंसा और अराजकता का कोई स्थान नहीं है। मुख्यमंत्री जी पर यह हमला दिखता है कि सत्ता के लिए विपक्षी किसी भी स्तर तक जा सकते हैं। यह झारखण्डी अस्मिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई सरकार पर हमला है। भाजपाइयों का इनका असली चरित्र आज पूरे देश के सामने उजागर हो गया है। भाजपा अपनी हरकतों से बाज आए और स्वच्छ राजनीति करें।

इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से सानेरहमत, आदित्य नारायण राव, लखीकांत प्रमाणिक, एरिया सचिव दिलीप रवानी, मोहम्मद इम्तियाज, बलाई सिंह, मिथलेश प्रसाद, मोहम्मद इम्तियाज पिंटू, आकाश रवानी, सोनू कुमार ताती, दिनेश खरवार, लालबाबू साहू, छोटू गुप्ता, सिकंदर यादव, अनिल साह, सोनू शाह, रोहित यादव किशोर सिंह प्रमोद महतो आदि शामिल थे।

Last updated: जनवरी 6th, 2021 by Arun Kumar