Site icon Monday Morning News Network

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय की 105वां जयंती

रानीगंज। रानीगंज के रामबगन में भाजपा की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 105 वीं जन्मजयंती मनाई गई । बीजेपी जिला युवा मोर्चा के नेता दिनेश सोनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता रहें। भाजपा दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के निधांत पर अपना विचार रखें।

उन्होंने कहा कि पंडित जी को सच्चाई श्रद्धांजलि उनके द्वारा दिखाये गये मार्ग दर्शन पर चल कर जन जन तक इस विचार धारा को पहुँचा कर करना होगा। कार्यक्रम में जिला उपाध्याय सभापति सिंह, श्रीराम सिंह, पिंटू तारवे, शंकर साव, जितेंद्र सिन्हासहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Last updated: सितम्बर 25th, 2021 by Raniganj correspondent