Site icon Monday Morning News Network

भाजपाइयों ने आज चौपारण प्रखंड में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

चौपारण भाजपा ने प्रदेश नेतृत्व के आदेशानुसार ब्लॉक मोड़ चौपारण में मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के काफिला पर हमला के दौरान शहीद हुए दो जवान के विरोध में हेमंत सरकार की गिरती हुए शासन व्यवस्था के विरोध में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। जिसमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, मिशन मोदी अगेन पीएम के जिला उपाध्यक्ष गजाधर प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, सांसद प्रतिनिधि बरही अनुमंडल वन एवं पर्यावरण विभाग सीताराम साहु, सांसद प्रतिनिधि खाद्य आपूर्ति विभाग चौपारण प्रखंड सुनील कुमार सिंह प्रखंड महामंत्री कृष्णा कुमार साव, पूर्व मंडल महामंत्री गिरिजा साव, कार्यालय प्रभारी तपेश्वर ठाकुर, मिशन मोदी अगेन पीएम का प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह, मनीष सिन्हा, उगंती सिंह, देवकुमार दांगी, आशीष कुमार गुप्ता, अजय पासवान, अशोक ठाकुर, रंजीत सिंह, सुधीर कुमार कौशलसहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए ।

Last updated: जनवरी 5th, 2022 by Aksar Ansari