भाजपा कार्यकर्ता तृणमूल में हुये शामिल
बाराबनी। बाराबनी ब्लॉक क्षेत्र के दोमहानी स्थित मानिक उपाध्याय स्मृति भवन सभागार शनिवार को एक आयोजन के दौरान भाजपा कर्मियों ने तृणमूल का दामन थाम लिया मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित तृणमूल बाराबनी ब्लॉक अध्यक्ष असित सिंह के नेतृत्व में सभी लोगों ने एक स्वर में तृणमूल का नारा बुलंद किया और आगामी लोकसभा चुनाव में तृणमूल पार्टी को भारी मतों से विजय दिलाने की बात कही।
बाराबनी क्षेत्र में माकपा और भाजपा का कोई साख नहीं है -असित सिंह
मौके पर उपस्थित असित सिंह ने सभी नए साथियों का मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और कहा कि बाराबनी क्षेत्र में माकपा और भाजपा का कोई साख नहीं है, झूठ से कोई भी राजनीतिक पार्टी जनता को ज्यादा दिनों तक बरगला नहीं सकता सच्चाई हमेशा चमकती रहती है। बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया विकास कार्य यहाँ की चारों दिशा में चमक रही है। उन्होंने मानिक शर्मा, चिन्मय मंडल, तथा शिबू दत्तू को माला पहनाकर स्वागत किया मौके पर संतोष सिंह, निमाई मोहंती समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View