Site icon Monday Morning News Network

चौपारण में भाजपा कार्यकर्ता ने मनाया पुण्यतिथि

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मेजर जसवंत सिंह जो जसोल भारत के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी के सरकार में विक्त और विदेश मंत्री रह चुके थे। इनका निधन 27 सितंबर 2020 को हुआ था।  उनकी प्रथम पुण्यतिथि पूरा देश मना रहा है, चौपारण के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया है।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रामाधीन पाण्डेय, बृजनंदन प्रसाद सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्तासहित कई लोग उपस्थित थे।


अक्सर अंसारी , चौपारण

Last updated: सितम्बर 27th, 2021 by News Desk Dhanbad