Site icon Monday Morning News Network

सायर पाड़ा के लोगों ने थामा भाजपा का दामन

चुनावी मौसम में नेताओं से लेकर जनता तक को अपने पाले में करने के लिए राजनीतिक दलो में होड़ मची हुई है। इस क्रम में उत्साहजनक सफलता हासिल करते हुये आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 73 स्थित सायर पाड़ा के करीब तीन सौ लोगों को पार्टी में शामिल करने में भाजपा कुल्टी मंडल तीन सफल रही।

बुधवार की देर संध्या सायर पाड़ा में जिला महासचिव सुब्रत मिश्रा और मंडल तीन के अध्यक्ष अमित गोराई के नेतृत्व में तीन सौ लोगों ने भाजपा का दामन थामा। इस कार्य ने भाजपाइयों को ऊर्जा प्रदान की है और उनमें उत्साह भी देखा जा रहा है। अमित गोराई ने बताया कि यह शुरूआत है, आगे चलकर सभी को भाजपा के तरफ ही आना है, क्योंकि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो भारत देश विश्व शिखर तक ले जा सकती है और बंगाल में विकास कर यहाँ की जनता को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं दिला सकती है। उन्होंने कहा कि आज जनता भाजपा का विकासमूलक काम देखकर खुद ही पार्टी में शामिल हो रही है।

Last updated: मार्च 28th, 2019 by News Desk