भारतीय जनता पार्टी द्वारा पश्चिम बंगाल में गणतंत्र बचाओ निकाले जाने वाली रथयात्रा का राज्य सरकार द्वारा अनुमति ना दिए जाने के बावजूद भी भाजपा यह रथ यात्रा निकालेगी। यह जानकारी शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने रानीगंज के पंजाबी मोड़ में पहुँचकर गणतंत्र बचाओ रथ यात्रा के तहत की जाने वाली प्रचार के दौरान पंजाबी मोड़ ओवर ब्रिज के नीचे दीवाल लेखन के दौरान कहा।
उन्होंने कहा कि इस राज्य में गणतंत्र समाप्त हो चुकी है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि भाजपा गणतंत्र बचाओ रथ निकालने वाली है, पर राज्य सरकार अब तक इसकी अनुमति नहीं दी है। यही नहीं कुचबिहार काकदीप आराम बाग आदि स्थानों में भाजपा को सभा तक करने नहीं दी जा रही है। ऐसी स्थिति में इस राज्य में गणतंत्र समाप्त नहीं तो और क्या कहा जा सकती है।उन्होंने कहा कि भाजपा को आज धार्मिक भाजपा को आज धर्म की राजनीति करने वाला पार्टी कहाँ जा रहा है,
जबकि राज्य में अधर्मी लोग राज कर रहे हैं जिसके कारण ही यहाँ पर लोगों की अकाल मृत्यु हो रही है लोग जहर पीकर मर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष लखन घुरई, निर्मल कर्मकार डॉक्टर प्रमोद पाठक सभापति सिंह मदन त्रिवेदी संतोष सिंह आनंद साव सहित काफी संख्या के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।