Site icon Monday Morning News Network

चौपारण बीडीओ प्रेमचंद सिन्हा को पीएम मोदी से बात करने के लिए भाजपाइयों ने दिया बधाई

नीति आयोग के निर्देशन में पोस्ट बजट विविनार ऑन लिविंग के तहत 27 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 13 राज्य के 15 वीडियो से ऑनलाइन वार्ता किया। इसी क्रम में झारखंड में 5 प्रमंडल में 24 जिले में 263 प्रखंडों में चौपारण प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेमचंद कुमार सिन्हा शामिल है। भारतीय जनता पार्टी की चौपारण इकाई के कार्यकर्ताओं ने प्रेमचंद सिन्हा को इसके लिए बधाई दिया है, लोगों ने कहा है कि श्री सिन्हा का ईमानदारी और कर्मठता से कार्य करने का यह फल है कि आज चौपारण वीडियो के रूप में प्रेमचंद सिन्हा को पीएम मोदी जी से बात करने का अवसर प्राप्त हुआ है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से चौपारण वीडियो को बधाई दिया है और कहा है कि इससे जमीन पर विकास कार्य और होंगे, समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्य होंगे, बधाई देने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा सुरेश साव, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, सुनील सिंह सीताराम साहू, मंडल महामंत्री बालेश्वर साव कृष्णा कुमार साव अरविंद सिंह आशीष कुमार सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष गुप्ता रंजन सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष देव कुमार दांगी, नागेंद्र पांडे ,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार यादव बिनोद यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा पासवान विकास रजक,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो० सेराज, मो० सतार, भरत सिंह,परमेश्वर साहू,गजाधर प्रसाद, अर्जुन राणा रामाधीन पांडे नंदन प्रसाद सिंह लक्ष्मण साहू उत्तम गंजू,मिशन मोदी के अध्यक्ष मृत्युंजय शास्त्री,सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल है।

Last updated: फ़रवरी 27th, 2023 by Aksar Ansari