Site icon Monday Morning News Network

चौपारण में भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

चौपारण में भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल कार्यसमिति की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा का मंडल अध्यक्ष राजकुमार यादव व संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, विशिष्ट अतिथि मोर्चा के छोटानगपुए प्रमंडल प्रभारी किशुन यादव मौजूद थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि अमरदीप यादव ने कहा कि पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुँचाना है साथ ही ओबीसी मोर्चा मंडल विस्तार कर पार्टी को मजबूती प्रदान करना है।

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग पार्टी के नेताओं से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं। सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साहू ने कहा कि भाजपा आज बड़ी राजनीतिक पार्टी के साथ-साथ एक विचारधारा है, उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा में बड़ी संख्या में लोग साथ आएं। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों को माल्यार्पण एवं बुके देकर स्वागत किया गया।

बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव की गरिमामयि उपस्थिति भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मनीष सिन्हा, बलराम दांगी, किसान मोर्चा अध्यक्ष देवकुमार दांगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता पंचायत सांसद प्रतिनिधि रंजीत पांडे, लक्ष्मण साव, मिथुन दांगी, रामसेवक राणा, उत्तम गंजू, बृजनंदन प्रसाद सिंह सहित कई लोग शामिल थे।

Last updated: फ़रवरी 26th, 2022 by Aksar Ansari