Site icon Monday Morning News Network

भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा का नोट्बंदी के समर्थन में सभा 

नियामतपुर मोड़ पर नोट्बंदी के समर्थन में एक पथ सभा करते भाजपा नेता

नियामतपुर मोड़ पर नोट्बंदी के समर्थन में एक पथ सभा करते भाजपा नेता

नियामतपुर :- भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा द्वारा गुरुवार को नियामतपुर मोड़ पर नोट्बंदी के समर्थन में एक पथ सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान आगामी 10 नवम्बर को कोलकाता स्थित धर्मतल्ला में राज्य सरकार की दुर्नीतियो के खिलाफ आयोजित सभा को सफल बनाने का आह्वान किया गया.  इस दौरान वक्ताओ ने कहा कि नोट्बंदी देश हित में साबित हुई है, इससे कालेधन वालो को नुकसान हुआ है, लेकिन विपक्षी पार्टियाँ इसका दुष्प्रचार कर केंद्र सरकार के खिलाफ भ्रमित कर रही है.

जनता अच्छे-बुरे का फर्क समझती है

भाजयुमो जिला सचिव संतोष कुमार वर्मा  ने कहा कि  आज की जनता जागरूक हो गयी है और वे खुद अच्छे बुरे का फर्क समझती है. मौके पर भाजपा राज्य सदस्य पुरुलिया जिला ऑब्जर्वर विवेकानंद भट्टाचार्या, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पांच  जिलो के ऑब्जर्वर शंकर चौधरी, प्रदेश सदस्य एस.एन.लाम्बा, भाजपा ओबीसी मोर्चा की जिला अध्यक्षा बसु प्रियंका, सचिव उत्तम सिंह (रवि), कुल्टी मंडल के वरिष्ठ नेता इबरार अहमद, भाजयुमो जिला सचिव संतोष कुमार वर्मा के आलावा राम अधिकारी, कंचन सिन्हा, सुमिल सरकार, निर्मल गुप्ता इत्यादि उपस्थित थे.

Last updated: नवम्बर 10th, 2017 by News Desk