Site icon Monday Morning News Network

भाजपा नेता संदीप घोष हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया

दुर्गापुर : कांकसा थाना के रूपगंज निवासी भाजपा नेता संदीप घोष हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसे दुर्गापुर कोर्ट में पेश कर पुलिस ने पाँच दिनों के रिमांड पर लिया है। जिससे पूछताछ कर अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करेगी। गिरफ्तार आरोप सुधीर बाउरी जाटगोड़िया गाँव का निवासी है। जिसे पुलिस ने गुरुवार की रात गिरफ्तार किया था। इस तरह अब तक संदीप हत्याकांड में पुलिस को चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश कर रही है। नौ दिसंबर की रात कांकसा के भाजपा के बूथ कमिटी अध्यक्ष संदीप घोष सरस्वतीगंज में पार्टी की बैठक में हिस्सा लेने गए थे। जहाँ से रात दस बजे वापस लौटने के समय दर्जनों अराजक तत्वों ने हमला किया था। जिसमें संदीप को गोली मारी गई थी। उस गोली से उसकी मौत हो गई थी।

Last updated: जनवरी 4th, 2019 by Durgapur Correspondent