भाजपा का दुर्गापुर थाना घेराओ, पुलिस ने दिखाया संयम , लाठी चार्ज का आरोप
विगत कुछ दिन पहले हुई कांकसा के भाजपा नेता संदीप घोष हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुये भाजपा की ओर से दुर्गापुर में लगातार आंदोलन जारी है, आरोप लगाया जा रहा है कि जिला तृणमूल के कार्यकारी सभापति उत्तम मुखर्जी ने उन्हें शेल्टर दे रखी है। इसी कारण पुलिस शेख सैफुल को गिरफ्तार नहीं कर रही है। भाजपा का कहना है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता है, तब तक हम लोगों का आंदोलन चलता रहेगा।
जबकि आरोपी फरार बताया जा रहा है। इस हत्याकांड में पहले ही 3 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार की सुबह दुर्गापुर थाना के समीप विभिन्न जगहों से आए भाजपा समर्थक आंदोलन किए। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी अभिषेक मोदी ने पहले से ही पुलिस बल को तैनात कर रखा था ताकि कोई भी अप्रिय घटना ना घटे। दोनों थाना के गेट पर पुलिस बल तैनात किए गए थे और पीछे कमबैक फोर्स को भी रखा गया था।
इसके अलावा जल कमान भी रखा गया था। जैसे ही भाजपा की रैली दुर्गापुर थाना के समीप पहुँची और बैरिकेड को तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास किया, तो पुलिस बल उन लोगों को रोकना चाही, मगर कुछ भाजपा के उग्र कर्मी पुलिस पर लाठी चलाने लगे, भाजपा कर्मी गाली-गलौज करते रहे, पीछे से ईंट पत्थर भी फेंके गए, साथ ही थाने के समीप सेफ ड्राइव सेव लाइफ का होडिंग लगाया गया था, जिसमें ममता बनर्जी की फोटो लगी हुई थी, उसे भी तोड़ने का प्रयास किया। वहीं कुछ समर्थक वेरीकेट को पटक-पटक कर तोड़ डाला, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई.
भाजपा ने लाठीचार्ज का लगाया आरोप
दूसरी ओर भाजपा का कहना है कि पुलिस के लाठीचार्ज में भाजपा के कई समर्थक घायल हो गए। भाजपा राज्य सचिव राजू बनर्जी को लाठीचार्ज में घायल बताया जा रहा है।
इस आंदोलन में भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष राजू बंदोपाध्याय, आसनसोल जिला भाजपा के अध्यक्ष लखन घरुई संजय मोदी उपस्थित थे।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View