Site icon Monday Morning News Network

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दुर्गापुर से झारखंड के लिए रवाना हुए

काज़ी नज़रुल हवाई अड्डे पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का स्वागत करते हुये प0 बर्दवान भाजपा जिलाध्यक्ष लखन घुरुई

दुर्गापुर : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को विशेष विमान से अंडाल एयरपोर्ट पहुँचे, जहाँ से वे हेलीकॉप्टर से झारखंड के गोड्डा जिला में भाजपा के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए। अंडाल के काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट पर भाजपा के जिला अध्यक्ष लखन घोरूई, सरोज मंडल के अलावा कई भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। भाजपा अध्यक्ष के अंडाल एयरपोर्ट आने के लिए सुबह से ही भाजपा नेता मिलने पहुँच गए थे।

सुरक्षा कारणों से सभी नेताओं को एयरपोर्ट पर जाने से रोक दिया गया। लखन समेत चार लोगों को ही अंदर भेजा गया। जहाँ उनलोगों ने अमित शाह से मुलाकात किया। लखन घुरूई ने बताया कि जिले में पुलिस द्वारा भाजपा समर्थकों पर अत्याचार किया जा रहा है, जिसका जानकारी उन्हें दिया गया है। बाबुल सुप्रियो भी अंडाल एयरपोर्ट पर पहुँचे। जहाँ अरिजीत राय, भोला साव आदि भाजपा के नेता मौजूद थे।

Last updated: मार्च 5th, 2019 by Durgapur Correspondent