लोयाबाद स्थित भाजपा कार्यालय परिसर में गुरुवार को संगठन महापर्व के तहत पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया।
लोयाबाद मंडल के तत्वाधान में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम से पूर्व सैकड़ों लोगों के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रकाश नोनिया को माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नोनिया ने कहा कि संगठन ही पार्टी की रीढ़ होती है।
संगठन द्वारा आहूत संगठन महापर्व में, पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता बढ़- चढ़कर अपना अभिन्न योगदान देने को मौजूद है।
कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
सदस्यता अभियान का आगाज आज से कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज सैकड़ों लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे तमाम लोगों का आभार जताते हुए, पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
मौके पर मनोजमुखिया, दिनेश रवानी, मोहम्मद इजराफिल उर्फ लाला, राणा प्रताप चौहान, दिनेश दीवान, चंदन चौहान, मन्नू सिंह, डब्लूआलम, राम सिंह, कृष्णा निषाद, भुनेश्वर महतो, विनय चौहान, डब्लू पासवान, सत्येंद्र नोनिया, जीतू बाउरी, उमेश कुमार चौहान, सुमित प्रमाणिक, संजय गुप्ता आदि दर्जनों लोग शामिल थे।