Site icon Monday Morning News Network

अपहृत लड़की के परिजनों से मिली भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, जल्द सुरक्षित न मिलने पर आंदोलन की दी चेतावनी

भाजपा नेत्री रागिनी सिंह पुटकी निवासी कृष्ण देव मोदी के आवास पर अपहृत लड़की के माता पिता से मुलाक़ात की एवं घटना से संबंधित जानकारी को प्राप्त कर कहा कि अगर दो दिनों में प्रशासन पीड़ित परिवार को उनकी बेटी को सुरक्षित नहीं सौंपाती है तो तमाम भाजपा के कार्यकर्ता के द्वारा पुरजोर आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञात हो कि अभी तक पुलिस और प्रशासन के तरफ से लड़की की सकुशल बरामदगी नहीं हो पाई है और मंडे मॉर्निंग न्यूज़ नेटवर्क ने भी पहले इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इस मामले में पुलिस प्रशासन के लिए लड़की कि सकुशल वापसी के लिये प्रयास किया जा रहा है। अभी पुलिसिया अनुसन्धान जारी है। मौके पर भाजपा नेत्री रागनी सिंह के साथ-साथ कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Last updated: सितम्बर 30th, 2020 by Arun Kumar