Site icon Monday Morning News Network

भाजपा नेता प्रकाश नोनिया ने 100 जरूरत मंद वृद्ध असहाय के बीच कंबल का वितरण किया

बाघमारा विधानसभा कोर कमिटी सदस्य भाजपा नेता प्रकाश नोनिया ने शुक्रवार को लोयाबाद मोड़ पर स्थित पार्टी कार्यालय से धनबाद तक 100 जरूरत मंद वृद्ध असहाय के बीच कंबल का वितरण किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि इस कड़कडाती सर्दी में ठंड से ठिठुरते लोगों को देख मन व्यथित हो जाता है।यह काम पिछले दो तीन वर्षों से करते आ रहे है।

जहाँ तक संभव हो सकेगा गरीबों के ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल का वितरण करते रहेंगे।मौके पर जयप्रकाश पांडेय तुलसी वर्णवाल अरूण वर्णवाल सत्येन्द्र नोनिया नवीन रवानी मंटू वर्णवाल आदि मौजूद थे।

Last updated: जनवरी 3rd, 2020 by Pappu Ahmad