Site icon Monday Morning News Network

धरना उठाने के नोटिस पर भाजपा नेत्री गीता सिंह ने बीसीसीएल प्रबन्धन को चेताया , कहा नौकर हो नौकर की तरह रहो

बासदेवपुर कोलियरी में संचालित आउटसोर्सिंग कम्पनी संजय उद्योग में नियोजन की माग पर धरने पर धरना चल रहा है। शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा गीता सिंह की अगुवाई में एक दिवसीय धरना पर बैठ गयी है। 22 जनवरी से यहाँ आजसु व कॉंग्रेस एवं संयुक्त ग्रामीण मोर्चा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन के तहत धरना पर बैठे हुए हैं। इन तमाम लोगों के आंदोलन का आज छठा दिन है। आंदोनकरियो से वार्ता की बजाए स्थानीय प्रबन्धन ने परियोजना स्थल से हटने को कहा है। इस संबंध में आंदोलन के नेतृत्वकर्ताओ को पत्र भी प्रेषित किया गया है।

नियोजन देना होगा-गीता सिंह

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष गीता सिंह ने कहा कि स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन लिए बिना कम्पनी से कोई समझौता नहीं होगा। कम्पनी गुंडा के बदौलत परियोजना चलाना चाहती है। महिला मोर्चा इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रबन्धन किस हैसियत से यहाँ आंदोलन करने से मना कर रही है। परमिशन देने नहीं देने वाले जिला प्रशासन है। प्रबन्धन अपनी औकात में रहे। मालिक बनने की कोशिश न करे।गीता सिंह ने कहा कि अब तक हमारे ओर से कोई चक्का जाम नहीं किया गया फिर हमें पत्र क्यों दिया गया। धरना में प्रिया सिंह, सुशीला देवी, किरण देवी, प्रीति सिंह, गीता देवी, खरबूजी प्रामाणिक, राजकुमार बहादुर, संजय सिंह, वीरेंद्र प्रमाणिक, गोला भुईयां, मन्नु प्रमाणिक, अविनाश मिश्रा, संजू अंसारी, भुनेश्वर ठाकुर, विनोद महतो, सुमित सिंह, रंजन महतो, पप्पू सिंह

आंदोलन से कम्पनी का काम पूरी तरह से बन्द है।तममा मशीनें व भारी गाड़ियाँ खड़ी है। कम्पनी कैम्प के मुख्य द्वार पर आजसु पार्टी का झण्डा गाड़ दिया गया है। कम्पनी कैम्प के मुख्य द्वार बंद है। गेट के ठीक सामने तक़रीबन 100 मीटर दूर पर तीनों दलों द्वारा पंडाल लगाकर धरना दिया जा रहा है। यहाँ अनिश्चितकालीन धरनार्थियों के लिए भोजन में खिचड़ी बन रही है।

यह भी पढ़ें

आउटसोर्सिंग कंपनी में नियोजन की मांग पर धरने पर बैठे लोगों को जगह खाली करने की नोटिस

Last updated: जनवरी 25th, 2020 by Pappu Ahmad