Site icon Monday Morning News Network

दिलीप घोष पर हमले के विरोध में भाजपाईयो ने किया सड़क जाम

प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता

कूचबिहार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के ऊपर हुए हमले के विरुद्ध में कुल्टि मंडल 3 के अध्यक्ष अमित गोराई के नेतृत्व में गुरुवार कि संध्या नियामतपुर मोड़ जाम करके विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में विधि-व्यवस्था बोलकर कुछ नहीं रह गया है,

विरोधी शून्य की राह पर चलकर राज्य की सत्ता दल तृणमूल कांग्रेस भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर हमले करवा  रही है, डरा और धमका रही है। आज प्रदेश अध्यक्ष पर हमला किया गया, जिसे हमलोग कभी  बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि जल्द से जल्द दोषियो को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वृहद आंदोलन होगा। मौके पर नियामतपुर पुलिस के साथ भाजपाइयों धक्का-मुक्की भी हुई।लेकिन पुलिस द्वारा मिले आश्वान के बाद सड़क अवरोध हटाकर मोड़ पर पथ सभा किया गया।

रानीगंज में भी हुआ विरोध प्रदर्शन

रानीगंज में सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता

रानीगंज के नेताजी शुभाष मार्ग में सड़क अवरोध कर  प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विश्व प्रिय रायचौधरी के नेतृत्व में राढ बंग के जोनल कन्वेनर  निर्मल कर्मकार , सुजीत अवस्थी, जोनल पर्यवेक्षक सभापति सिंह, जिला कमिटी के सदस्य मदन त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष  प्रमोद पाठक, युवा नेता आनन्द साव, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संदीप गोप, बादशाह चटर्जी सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन में शामिल थे

Last updated: दिसम्बर 6th, 2018 by News Desk