Site icon Monday Morning News Network

पश्चिम बंगाल की जनता का पूरा समर्थन भाजपा को – निर्मल

सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करते भाजपा समर्थक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के ऊपर हमले की घटना को लेकर गुरुवार की देर शाम को एनएसबी रोड अंजना सिनेमा के नजदीक रानीगंज भाजपा मंडल की तरफ से सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा के जिला नेता निर्मल कर्मकार ने कहा भाजपा के पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष के वाहन पर कूचबिहार जिले के शीतल कुची इलाके में अज्ञात तत्वों ने हमला किया।

उन्होंने बताया कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने दिलीप घोष के वाहन पर हमला किया वहाँ की पुलिस मूकदर्शक बनी रही। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की जनता का पूरा समर्थन भाजपा को मिल रहा है, जिसके कारण तृणमूल संगठन के नेताओं में खलबली मची हुई है एवं वे भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे केसों में फंसा कर उन्हें परेशान कर रही है।

परंतु लोकसभा चुनाव में जनता पूरा समर्थन भाजपा को दे कर तृणमूल को पश्चिम बंगाल से जड़ से समाप्त कर देगी। इस मौके पर रानीगंज भाजपा मंडल के दिनेश सोनी, आनंद साहू ,मदन त्रिवेदी, ओंकारनाथ केसरी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। करीब 15 मिनट तक सड़क जाम रहा। पुलिस के हस्तक्षेप करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क से अपना अनशन समाप्त कर दिया।

Last updated: दिसम्बर 7th, 2018 by Raniganj correspondent