Site icon Monday Morning News Network

कार्यकर्ता संदीप घोष की हत्या के विरोध में भाजपा का धरणा प्रदर्शन लगातार जारी

फाइल फोटो

कांकसा निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष संदीप घोष का हत्या के खिलाफ भाजपा द्वारा चौथे दिन भी दुर्गापुर एसडीओ कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरना प्रदर्शन में भाजपा के सचिव शायन्तान बसु शामिल हुए। इसके अलावा जिला अध्यक्ष लखन घोरुई, अरिजीत राय के अलावा काफी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद थे। विरोध सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता शायन्तन बसु ने कहा कि राज्य में गणतंत्र नाम का कोई चीज नहीं है। पंचायत चुनाव के बाद कई भाजपा समर्थकों का हत्या कर दिया गया है, लेकिन पुलिस कहीं भी हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। संदीप पढ़ाई में काफी तेज था, जिसका हत्या तृणमूल कांग्रेस का इशारे पर अराजक तत्वों ने किया है। राज्य में बम, शराब उद्योग, सिंडिकेट राज, चाय पकोड़ा उद्योग चल रहा है। इस हत्या मामले का भी मुख्य आरोपी अब तक फरार है।

पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पायी है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रखेगा। तृणमूल के शासन में पुलिस अधिकारी पार्टी के अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे है। तृणमूल कांग्रेस के लोग बालू माफिया, सिंडिकेट राज के साथ जुड़ा हुआ है।

Last updated: दिसम्बर 15th, 2018 by Durgapur Correspondent