बाराबनी। बाराबनी भाजपा मंडल 1 के सभापति साधन राउत ने सोमवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने दल के बाराबनी ब्लॉक जामग्राम निवासी भाजपा कर्मी एवं भाजपा के सक्रिय सदस्य जीतन मंडल को पार्टी से निष्कासित कर दिया।
मंडल सभापति ने इस संदर्भ में एक विज्ञप्ति जारी करते हुए आरोप लगाया है कि जीतन पार्टी में रहकर तृणमूल कॉंग्रेस के लिए जासूसी करने का काम करता था।
साधन राउत ने कहा है कि पूर्व से ही जीतन मंडल की गतिविधियाँ पार्टी के लिए संदिग्ध रही है, इसके लिए पार्टी ने उन्हें कई बार चेतावनी देते हुए सावधान किया था किंतु वे अपने हरकतों से बाज़ नहीं आये अन्यथा बाध्य होकर भाजपा से उन्हें निष्कासित किया गया है ।
साथ ही उन्होंने पार्टी कर्मियों को शख्त हिदायत देते हुए कहा है कि कोई भी भाजपा कर्मी जीतन मंडल से किसी भी प्रकार से संपर्क नहीं रखेंगे अन्यथा उनपर भी पार्टी सख्ती से कार्यवाही करेगी।