भाजपा के धनबाद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने धनबाद एस एस पी मिंज से मिलकर धनबाद की गिरती विधि व्यवस्था एवं अपहृत लड़की की सकुशल बरामदगी के सम्बन्ध में मुलाक़ात की।
उन्होंने कहा कि धनबाद के लोग सुख शांति एवं अमन चैन के साथ रहे यही हमसब कि मांग है। अगर यह व्यवस्था सही नहीं हुई तो हमारा संगठन मजबूर होकर जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होना होगा। धनबाद एस एस पी ने उनकी बातों को सुनने के बाद आश्वासन दिए और संबंधित थानेदार को त्वरित कार्यवाही का भी आदेश दिए। मौके पर भाजपा के कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
Last updated: सितम्बर 29th, 2020 by