Site icon Monday Morning News Network

युवा दिवस पर साथ-साथ दिखे भाजपा-कॉंग्रेस के विधायक,धनबाद के सिटी सेंटर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का किया अनावरण

धनबाद। देश के महान पुरुषों में एक और करोड़ों युवाओं के दिलों में धड़कने वाले स्वामी विवेकानंद की आज ( 12 जनवरी) जयंती है। पूरा देश स्वामीजी की जयंती मना रहा है। इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवम के रूप में भी मनाया जाता है। धनबाद में भी स्वामीजी को याद करने और उनके प्रति श्रद्धासुमन अपर्ति करने के लिए मंगलवार सुबह से ही कार्यक्रम हो रहे हैं। मंगलवार सुबह शहर से सिटी सेंटर चाैक पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस माैके पर दलगत भावना से ऊपर उठकर भाजपा के विधायक राज सिन्हा और कॉंग्रेस की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह साथ-साथ दिखे। बंगाली वेलफेयर सोसायटी की तरफ धनबाद के सिटी सेंटर चाैक पर स्वामीजी की प्रतिमा स्थापित की गई है। इसका अनावरण किया गया। इस माैके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

बहुत सरल है विवेकानंद का दर्शन, आत्मसात करने जरूरत

एकल महिला समिति इस्ट जोन प्रत्येक माह आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा करती है। मीटिंग का उद्देश्य सदस्यों तथा अन्य लोगों को एकल के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देना तथा इस माध्यम से देश की सेवा किस प्रकार कर सकते हैं यह बताना है। इसी श्रृंखला में हर महीने बहुत से विषय पर कार्यक्रम होते हैं। इस श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए ब्रम्हाकुमारी अस्मिता बहन को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। इसी क्रम में समिति की मासिक बैठक जूम पर हुई। उन्होंने अपने एक घंटे के संबोधन में विवेकानंद के सपनों के भारत के बारे में बताया। विवेकानंद के दर्शन को बहुत ही सरल शब्दों में व्याख्या की। ब्रह्मचारी के व्रत के बारे में बहुत ही विस्तार से बताया और समझाया कि किस प्रकार की गृहस्थी में रहते हुए हम ब्रह्माचर्य का पालन कर सकते हैं। इसके माध्यम से देश को समर्पित हो सकते हैं।

उन्होंने रामकृष्ण परमहंस तथा गाँधी जी के जीवन पर भी प्रकाश डाला। उनकी मीठी वाणी तथा आंतरिक दृढ़ता उनके व्यक्तित्व का हिस्सा है। उन्होंने एक छोटा सा मेडिटेशन भी करवाया और एक भजन भी सुनाया। इस आयोजन में लगभग 60 महिलायेंं इस्ट जोन के अलग-अलग शहरों से शामिल हुईं। इसमें गुवाहाटी, कोलकाता, जमशेदपुर, धनबाद, गया, झारसुगड़ा, सिलीगुड़ी से अधिकतर महिलायें जुड़ीं। इस्ट जोन प्रेसिडेंट शांता शारदा ने मीटिंग का संचालन किया। धन्यवाद ज्ञापन धनबाद एकल महिला समिति की सचिव अनुराधा अग्रवाल ने किया।

Last updated: जनवरी 12th, 2021 by Arun Kumar