उनके नाम से सभी पार्टियाँ राजनीति सिर्फ करती है -गोस्वामी
निरसा प्रखंड के कुंडवा मोड़ पर झारखंड के जननायक स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के 27वां पुण्यतिथि के अवसर पर गोंडवा मोड़ स्थित उनके आदम कद प्रतिमा पर माला अर्पण किया गया। ततपश्चात एक सभा हुई। जिसकी अध्यक्षता विनोद विचार मंच के निरसा विधानसभा प्रभारी उमेश गोस्वामी ने की।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज झारखंड में स्वर्गीय विनोद बिहारी के नाम से सैकड़ों स्कूल-कॉलेज अपने जीवित समय में उन्होंने खोला, क्योंकि उनका नारा था पढ़ो और लड़ो, शिक्षा के बिना कोई भी लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती है। आज झारखंड में उनके नाम से सभी पार्टियाँ राजनीति करती है, लेकिन उनके पुण्य तिथि एवं जन्म तिथि में किसी भी प्रकार का कोई कार्यक्रम उनके द्वारा नहीं किया जाता है, सिर्फ नाम बेचने के लिए लोग राजनीति करते हैं।
इसी कारण से उनके जेष्ठ पुत्र तथा टुंडी के विधायक राज किशोर महतो ने विनोद विचार मंच का गठन कर पूरे झारखंड में विनोद विचार मंच को मजबूत करने के लिए प्रखंड से लेकर के जिला कमिटी तक संगठन का विस्तार किया है। इस अवसर पर झारखंड कोलियरी श्रमिक यूनियन शाखा अध्यक्ष सुबोध रवानी, प्रदीप महतो, ललित पासवान, प्रभु नोनिया, शेख जनाब, लाल बाबू यादव, काजल बाउरी, सपन तिवारी, रावण महतो, आशुतोष रवानी, राजकमल महतो, यादव महतो, गोपालपुरी समेत विनोद विचार मंच के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View