Site icon Monday Morning News Network

पुलिस की ओर से पचास भाजपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

सभा की फ़ाइल फोटो

दुर्गापुर के सागरभांगा में भाजपा की सभा को लेकर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, नेता मुकुल राय के अलावा 50 लोगों के नाम पर मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। भाजपा की ओर से गुरुवार को सागरभांगा के वीडियो ऑफिस के मैदान में सभा का आयोजन किया गया था। हालांकि पुलिस की ओर से सभा को लेकर अनुमति नहीं दिया गया था।

इसके बावजूद भी भाजपा की ओर से वहाँ सभा किया गया। सभा के दौरान भाजपा समर्थकों द्वारा पुलिस के सिविक जवानों पर भी हमला किया गया। जिसमें कई जवानों को चोट भी आई है, उन लोगों को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है। अंत में पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिलीप घोष व अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस तृणमूल के इशारे पर काम कर रही है. यही वजह है कि सभा स्थल को लेकर विवाद किया गया और सभा करने से रोकने का प्रयास किया गया। इसके बावजूद भी हम लोगों ने सभा स्थल के कमेटी से अनुमति लेकर सभा किया। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी अभिषेक मोदी ने बताया कि पुलिस की ओर से भाजपा नेताओं के ऊपर मामला दर्ज की गई है.

Last updated: नवम्बर 2nd, 2018 by Durgapur Correspondent