Site icon Monday Morning News Network

भोला का भोलापन से सालानपुर में विधान का पूरा हुआ अरमान

सालानपुर। बाराबानी विधानसभा अंतर्गत सालानपुर ब्लॉक में भोला का भोलापन ने विधान उपाध्याय का अरमान ने पूरा किया जीत का अरमान, सालानपुर में सबसे अधिक कानों में गूंजने वाली दो नाम सालानपुर ब्लॉक अध्यक्ष मो०अरमान तथा सालानपुर ब्लॉक तृणमूल महासचिव भोला सिंह की जोड़ी ने दिनरात मेहनत कर सालानपुर ब्लॉक से भाजपा का किला ध्वस्त कर विधान को जीत का सेहरा बाँधा, विधानसभा चुनाव की लड़ाई मानो अस्तित्व की लड़ाई में बदल चुकी थी, चारों और भाजपा की लहर की ओर कार्यकर्ताओं की कोपभाजन को भोला सिंह सहज ही झेल गए। उनके करीबी बताते है कि दोनों विधान के सेनापति कई रातों तक नहीं सोये, और घर घर जाकर विधान उपाध्याय के लिए चुनाव प्रचार किया। यहाँ की 11 पंचायत की घर घर पहुँचना कोई आसान काम नहीं था। ऐसे में एक रणनीति तैयार कर भाजपा के प्रबल इलाकों को चिन्हित कर सेंधमारी की गई, जिसमें सालानपुर पंचायत समिति सभापति फाल्गुनी कर्मकार घासी अस्वस्थ होते हुए भी महिलाओं के बीच जाकर चुनाव प्रचार किया, अलबत्ता इस बार क्षेत्र की महिलाओं ने भारी संख्या में तृणमूल के पक्ष में मतदान किया।

सालानपुर ब्लॉक तृणमूल महासचिव भोला सिंह ने कहा विधायक विधान उपाध्याय की जीत यहाँ की जनता की विश्वासकी जीत है, हमलोगों ने आज तक किसी का नुकसान नहीं किया, सिर्फ जनता के लिए काम किया हूँ, ऐसे में यहाँ की जनता को कोई साम्प्रदायिक पार्टी आकर मूर्ख बना दे यह असंभव है, सालानपुर और बाराबनी साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए जाना जाता हैं, विधायक यहाँ के सभी घरों के लिए बेटा और भाई है। यह प्रचण्ड बहुमत और जीत जनता के विकास के लिए समर्पित होगी।

Last updated: मई 3rd, 2021 by Guljar Khan