Site icon Monday Morning News Network

भारतीय जनता पार्टी का संयुक्त राज्यव्यापी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

गोमो। भारतीय जनता पार्टी का तोपचांची मंडल, गोमो मंडल एवं राजगंज मंडल का संयुक्त राज्यव्यापी एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आशुतोष पाल के अध्यक्षता में तोपचांची प्रखंड कार्यालय में दिया गया। जिसमें भाजपा के विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि झारखंड सरकार लोगों को गुमराह न करे और अविलंब पंचायत चुनाव कराए। साथ ही जे पी एस सी परिक्षा को रद्द किया जाए। इन्हीं मुद्दों का एक ज्ञापन पत्र तोपचांची प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को सौंपा गया।

इस कार्यक्रम में प्रभारी रमेश महतो, रामनारायण भगत, आशुतोष पाल, सुनिल मंडल, संजय सिंह, खिरोधर मंडल, सत्य नारायण बर्नवाल , कविता वर्णवाल , संतोष मंडल, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Last updated: नवम्बर 27th, 2021 by Nazruddin Ansari