Site icon Monday Morning News Network

भाजपा की प्रचंड जीत का अनोखा नजारा झरिया में दिखा रागिनी सिंह ने खुद बनाई जलेबी और कार्यकर्त्ताओ में बाँटी

हरियाणा में प्रचंड हुई भाजपा की जीत का दिखा अनोखा अंदाज ,रागिनी सिंह स्वयं बनाई जलेबी और कार्यकर्ताओं के सँग मनाई खुशी,

हरियाणा के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर झरिया विधानसभा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जमकर जश्न मनाई वहीँ झरिया बिहार बिल्डिंग स्थित कार्यालय में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कुछ अनोखे हीं अंदाज में जीत का जश्न मनाया है। इस मौके पर भाजपा कार्यालय के समीप कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और जश्न मनाया वहीँ रागिनी सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर खुद जलेबी भी बनाई और सभी कार्यकर्त्ताओ को जलेबी खिलाकर जीत की बधाई दी।जबकि जीत का जश्न मना रहे कार्यकर्ताओं से रागिनी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा विधानसभा में लगातार तीसरी बार भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनना हम कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है। उन्होंने मिडिया से बात करते हुए कहा कि “अभी तो हरयाणा झांकी है जबकि पूरा झारखंड बाकी है इस मौके पर भाजपा के कई नेता और कार्यकर्त्ता मौजूद थे,

Last updated: अक्टूबर 10th, 2024 by Arun Kumar