Site icon Monday Morning News Network

होली मनाने गए बीसीसीएल कर्मी के घर चोरी, मारपीट व डोरी एक्ट के तहत पत्नी ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया

मुन्नी देवी उर्फ निधि कुमारी ने अपने पति राजकुमार चौहान के खिलाफ मारपीट व डोरी एक्ट के तहत लोयाबाद थाना में कांड अंकित कराया है। राजकुमार केंदुआ थाना क्षेत्र गोधर का रहने वाला है। दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। पुलिस ने पति राजकुमार चौहान को धारा 498 ए सहित 341 323 504 500 के तहत आरोपी बनाया है। मुन्नी देवी के शियकयत के मुताबिक़ वह लोयाबाद थाना क्षेत्र के सेंदरा 5 नंबर में अपने माता पिता के साथ रहती है। माता पिता इस समय गाँव पर है। 09 मार्च को पति राजकुमार घर आ गया। और मारपीट करने लगा। जान मारने की धमकी देते हुए चला गया। विवाद के वजह से दोनों पति पत्नी अलग रह रहा है। पुलिस कांड संख्या 19/20 दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

दूसरी घटना

लोयाबाद होली मनाने गाँव गए बीसीसीएल कर्मी धर्मजीत सिंह के आवास में सोमवार को रात चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया गया। सुबह में पड़ोसी को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस पहुँची और घर का निरीक्षण किया। चोरी गए चीजो कि जानकारी नहीं हो सकी। कर्मी की गाँव से लौटने के बाद चोरी के सामानों का पता चल पाएगा। पुलिस अबतक कांड अंकित नहीं कर सकी है। बताया जाता है कि कर्मी धर्मजीत सिंह अपने परिवार के साथ होली मनाने गाँव गए थे। चोर घर खाली पाकर घटना को अंजाम दिया है। हालांकि आसपास भरी आबादी बसी हुई है।

Last updated: मार्च 12th, 2020 by Pappu Ahmad